3 जनवरी 2016 - 19:31
शेख़ अन्निम्र की फाँसी पर बान की मून ने गहरी निराशा जताई।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने सऊदी अरब के प्रसिद्ध धर्मगुरु शैख़ निम्र बाक़िर अन्निम्र को मौत की सज़ा दिए जाने पर गहरी निराशा जतायी है और रियाज़ से सभी मौत की सज़ाओं को हल्का करने की अपील की है

शनिवार को बान की मून के प्रवक्ता ने उनके हवाले से एक बयान में कहा, “शैख़ निम्र और दूसरे बंदियों को ऐसे मुक़दमे में दोषी ठहराकर मौत की सज़ा दी गयी कि जिसकी निष्पक्ष प्रक्रिया और दोषारोपण की प्रकृत्ति पर गंभीर सवाल उठते हैं।”
ज्ञात रहे सऊदी शासन ने शैख़ निम्र और 46 अन्य लोगों को आतंकवाद में संलिप्तता तथा तकफ़ीरी विचारधारा अपनाने के आरोप में जान से मार डाला
इससे पहले भी कई मौक़े पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने शैख़ निम्र का मामला सऊदी अधिकारियों के सामने उठाया था। अक्तूबर 2015 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने आले सऊद शासन से शैख़ निम्र को मौत की सज़ा को निरस्त करने की अपील की थी।